मानसाः कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए दिल्ली बार्डर पर पिछले 2 माह से डटे किसानों के समर्थन में मानसा जिले के डेढ़ दर्जनों के करीब गांववालों ने भारतीय किसान यूनियन ऊगराहा की अगुवाई मे किसान मजदूरो ने केंद्र सरकार की अर्थी फूंक कर रोष प्रदर्शन किया। इसी के साथ दिल्ली जाने के लिए सभी गांव वासियों को लामबंद किया जा रहा है। मानसा जिले से कल बड़ी तादाद में लोग दिल्ली की ओर कूच करेंगे।
दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में बेशक 26 जनवरी की घटना के बाद किसान मायूस नजर आए मगर अब पंजाब में किसान आंदोलन के लिए सरगर्मी तेज हो गई है। जिसके तहत मानसा जिले के डेढ़ दर्जन गांवो में किसानों मजदूरो ने केंद्र सरकार की अर्थी फूंक कर रोष प्रदर्शन किया और गांव गांव में मीटिंगो का दौर जारी है। जिसके चलते किसानों मजदूरो को अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली जाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मगर किसानों में धरने को लेकर बड़ा उत्साह पाया जा रहा है। गांव वासियों ने कहा कि वे उतनी देर तक धरने पर डटे रहेंगे जितनी देर खेती कानून रद्द नहीं होते।