नई दिल्ली: देश में लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतें जहां बढ़ रही हैं, वहीं पेट्रोल-डीजल हाल के वक्त अपने अपने ऑल-टाइम हाई रिकॉर्ड पर बिक रहा है। वहीं समाजवादी पार्टी के सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने पेट्रोलियम मंत्री से राज्यसभा में पूछा कि ‘सीता माता की धरती नेपाल में पेट्रोल डीजल भारत से सस्ता है। रावण के देश श्रीलंका में भारत से कम कीमत है. तो क्या राम के देश में सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम कम करेगी?’
इस पर पेट्रोलियम मंत्री ने जवाब दिया, ‘इन देशों के साथ भारत की तुलना करना गलत है क्योंकि वहां समाज के कुछ लोग इसका उपयोग करते हैं। केरोसिन की कीमत में भारत और इन देशों में काफी अंतर है। बांग्लादेश नेपाल में केरोसिन लगभग 57 से 59 में मिलता है जबकि भारत में केरोसिन की कीमत 32 प्रति लीटर है।’
उन्होंने तेल के दामों को ऑल-टाइम हाई बताए जाने को ‘असंगत’ बताया। प्रश्नकाल में उनसे कांग्रेस के सांसद केसी वेणुगोपाल ने पूछा कि ‘देश में पेट्रोल-डीजल की की कीमतें ऑल-टाइम हाई हैं, लेकिन क्रूड के दाम ऑल-टाइम हाई नहीं है। मेरे देश में पेट्रोल 100 रुपए के करीब पहुंच रहा है। एक्साइ़ज़ ड्यूटी को कितनी बार बढ़ाया गया है?’इसपर प्रधान ने जवाब दिया, ‘आज इंटरनेशनल क्रूड ऑयल का प्राइस 61 डॉलर चल रहा है, आज हमें टैक्स के मसले बहुत ध्यान से हैंडल करने पड़ते हैं।’