जालंधर: जालंधर में स्थानीय निकाय चुनावों के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। वहीं करतारपुर में चुनावों के परिणाम सामने आ गए हैं। करतारपुर के 13 वार्डों में से 10 पर कांग्रेस के उम्मीदवार जीते हैं, जबकि 3 पर आज़ाद उम्मीदवारों ने जीत पताका फहराया है।
करतारपुर के 13 वार्डो में इन उम्मीदवारों ने हासिल की जीत
वार्ड 1 बलविंदर कौर (आजाद), वार्ड 2 ओंकार सिंह (कांग्रेस), वार्ड 3 तेजपाल सिंह (आजाद), वार्ड 4 ज्योति अरोड़ा (आजाद), वार्ड 5 कोमल अग्रवाल (आजाद), वार्ड 6 राजकुमार अरोड़ा (कांग्रेस), वार्ड 7 अमरजीत कौर (आजाद ), वार्ड 8 बाल मुकुंद (आजाद), वार्ड 9 सुनीता रानी (कांग्रेस), वार्ड 10 डिंपल कपूर (आजाद), वार्ड 11 राजविंदर कौर (निर्विरोध कांग्रेस उम्मीदवार), वार्ड 12 शाम सुंदर पाल (कांग्रेस), वार्ड 13 सुरिंदर पाल (आजाद), वार्ड 14 अशोक कुमार (कांग्रेस), वार्ड 15 मनजिंदर कौर (आजाद) ने जीत हासिल की है।