चंडीगढ़ः दिल्ली पुलिस ने पंजाब के दो युवकों को हथियारों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। वहीं पकड़े गए युवकों से दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के दौरान पता लगाया कि उक्त दोनों युवकों ने दिल्ली में किसी की हत्या करनी थी।
जानकारी अनुसार दिल्ली पुलिस ने आरके पुरम इलाके से दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों युवको की पहचान सुखविंदर सिंह और लखन के नाम से हुई है। इनसे पुलिस ने 2 पिस्तौल, दो देसी कट्टे और कई कारतूस बरामद किये हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों शूटर ह्यूमन राइट एक्टिविस्ट सुशील पंडित का कत्ल करने के लिए यहां पर आए थे।
पुलिस के मुताबिक सुशील पंडित को मारने के लिए फरीदकोट के रहने वाले प्रिंस ने दोनों को 10 लाख रुपए की सुपारी दी थी। लेकिन वो दोनों इस वारदात को अंजाम देते, उससे पहले ही पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। वहीं अब पुलिस इन दोनों से पूछताछ करेगी और आगे की कार्यवाई शुरु की जाएगी।