जालंधरः प्रेस क्लब जालंधर के महासचिव और वरिष्ठ पत्रकार मेजर सिंह का शनिवार सुबह निधन हो गया। कई दशकों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े मेजर का आज सुबह करीब साढ़े 6 बजे दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मेजर सिंह कई दशकों से पंजाबी अजीत अखबार के लिए पत्रकारिता करते आ रहे हैं।
जिक्रोग्य है कि शुक्रवार को पेट में इंफेक्शन होने के चलते उन्हें श्रीमन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वैंटीलेटर पर रखा गया था। शनिवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे उनको दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। मेजर सिंह कुछ महीने पहले कोरोना पाजिटिव भी पाए गए थे, जिससे वह ठीक होकर दोबारा पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य कर रहे थे।
जिक्रयोग्य है कि मेजर सिंह पंजाब प्रेस क्लब के महासचिव थे और पहले इसके अध्यक्ष थे। उन्होंने पंजाब प्रेस क्लब की स्थापना में विशेष सहयोग दिया था। वे कुछ समय तक आम आदमी पार्टी से भी जुड़े रहे। मेजर सिंह के परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। उनके निधन से पूरे पत्रकार समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। शोक स्वरूप प्रेस क्लब शुक्रवार को बंद रहेगा। स्व. मेजर सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार शाम 4 बजे मॉडल टाउन श्मशान घाट में होगा।