जालंधरः पिछले दिनों जालंधर के गांधी वनिता आश्रम से करीब 40 लड़कियां भाग गई थीं, जिसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें देर रात तक पकड़ लिया था। पकड़ी गई लड़कियों ने रोते हुए बताया कि उनके साथ आश्रम में बेरहमी से मारपीट की जाती है और उन्हें भरपेट खाना तक नहीं मिलता जिस कारण वह आश्रम से भागीं थीं। वहीं आश्रम के कर्मचारियों ने लड़कियों के आरोपों को बेबुनियाद बताया ।
जानकारी अनुसार बुधवार को आश्रम में पहुंची सरकार के सामाजिक सुरक्षा एवं बाल विकास की जॉइंट डॉयरेक्टर विम्मी भुल्लर ने जहां उन्होंने लड़कियों और कर्मचारियों से बातचीत की। इस दौरान लड़कियां फूट-फूटकर रोते हुए बोलीं कि भरपेट खाना तक नहीं दिया जाता। इलाज के लिए भी यहां कोई व्यवस्था नहीं है यहां तक कि उन्हें बेरहमी से पीटा भी जाता है।
वहीं आश्रम के प्रबंधतंत्र का दावा है कि लड़कियों के खाने-रहने के लिए भरपूर खाना है। सब कुछ आश्रम द्वारा ही संभाला जाता है। यहां तक कि आश्रम में केवल 50 लड़कियों के रहने की जगह है, इसके बावजूद 83 लड़कियों को रखा जा रहा है। वहीं इलाज और दवा के इंतजाम पर बोलते प्रबंधतंत्र का कहना है कि यहां सब कुछ यहां के कर्मचारी ही संभालते है।