दुबई: भूमध्य सागर को लाल सागर से जोड़ने वाली मिस्र की स्वेज नहर में मंगलवार को एक विशालकाय कार्गो कंटेनर शिप के फंसने के चलते भीषण जाम हो गया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि इस शिप को जल्द से जल्द बाहर नहीं निकाला गया तो इस नहर के रास्ते होने वाली वैश्विक आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।
जानकारी अनुसार जहाज के नहर में फंसने के चलते हर घंटे करीब 40 करोड़ डॉलर (लगभग 2800 करोड़ रुपये) की चपत लग रही है। बता दें कि दुनिया में जितना व्यापार होता है, उसका 12 प्रतिशत इसी नहर के जरिए किया जाता है। 1869 में बनी यह नहर 193 किलोमीटर लंबी है और कुछ जगहों पर सिर्फ 205 मीटर तक चौड़ी है।
जानकारी अनुसार एमवी गिवन नाम के इस जहाज पर अमेरिकी देश पनामा का झंडा लगा है। यह कंटेनर शिप एशिया और यूरोप के बीच व्यापार करता है। इसके नहर में फंसने की वजह से दुनिया में कई जरूरी वस्तुओं की कीमतों में उछाल आ सकता है जिसमें पेट्रोलियम भी शामिल है। इस कंटेनर शिप की विशालता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह करीब 400 मीटर लंबा है और इसका वजह 2 लाख मीट्रिक टन है।