Ujala kesari news : अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस शुरुआत आज यानी शनिवार को हो गई है। इसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुबह करीब 11 बजे किया। बता दें कि इस ट्रेन में शहर वासियों को काफी सहूलत मिलेगी, क्योंकि वंजे भारत शताब्दी ट्रेन से 38 मिनट जल्दी लोगों को दिल्ली तक पहुंचा देगी। शुक्रवार को छोड़ हफ्ते में 6 दिन चलेगी और जालंधर कैंट स्टेशन पर दो मिनट रुकेगी।
आप नेताओं का दावा- जालंधर को हमारी वजह से मिली वंदे भारत
मगर अब इसके उद्घाटन को लेकर शहर में राजनीति शुरू हो गई है। क्योंकि जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर बीजेपी नेताओं और आप नेताओं द्वारा क्रेडिट लेने के लिए काफी बोर्ड और फ्लैक्स लगवाए गए हैं। रेलवे स्टेशन पर भाजपा पंजाब प्रधान सुनील कुमार जाखड़ और जालंधर से सांसद सुशील कुमार रिंकू के पोस्टर लगाए गए हैं।बता दें कि पहले अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत का जालंधर में स्टॉपेज नहीं था। मगर फिर जालंधर के सांसद सुशील कुमार रिंकू वंदे भारत के स्टॉपेज को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले। जिसके बाद जालंधर कैंट और फगवाड़ा में वेंद भारत का स्टॉपेज बढ़ाया गया। जालंधर के आप नेताओं ने दावा किया है कि जालंधर को वंदे भारत की सौगात सिर्फ सांसद रिंकू की वजह से मिली है।
बीजेपी ने कहा- वंदे भारत केंद्र की देन
बता दें कि लोकार्पण के मौके पर कैंट स्टेशन से 350 फ्री टिकटों का इंतजाम किया गया है। गणमान्य लोगों को टिकट घर भेजी गई है और आम लोगों को स्टेशन पर ही इसे फ्री में गिफ्ट किया जाएगा। ट्रेन के लोकार्पण से पहले ही भाजपा-आप में क्रेडिट वार भी शुरू हो गई है।
आप आदमी पार्टी के साथ साथ बीजेपी ने कहा कि वंदे भारत केंद्र सरकार की देन है। इसलिए हम इसका जालंधर में स्वागत करेंगे। भाजपा ने कहा है कि वंदे भारत के स्टॉपेज के लिए फरवरी में संगठन के जालंधर लोकसभा मामलों के प्रभारी केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सरकार को 20 फरवरी को लेटर लिखा था।शुक्रवार को ही भाजपा के लगातार तीसरी बार शहरी प्रधान बनाए गए सुशील शर्मा ने केंद्रीय मंत्री के लेटर की कॉपी दिखाई। उन्होंने कहा कि जब मेघवाल प्रवास के लिए फरवरी में जालंधर आए थे तो उन्होंने पंजाब को वंदे भारत ट्रेन की सुविधा देने का मुद्दा रखा था।