You are currently viewing पंजाब की 6 सीटों पर भाजपा ने किया उम्मीदवारो का किया ऐलान, सुशील कुमार रिंकू को जालंधर व हंसराज हंस को फरीदकोट व परनीत कौर को पटियाला से मिला टिकट

पंजाब की 6 सीटों पर भाजपा ने किया उम्मीदवारो का किया ऐलान, सुशील कुमार रिंकू को जालंधर व हंसराज हंस को फरीदकोट व परनीत कौर को पटियाला से मिला टिकट

पंजाब की 6 सीटों पर भाजपा ने किया उम्मीदवारो का किया ऐलान, सुशील कुमार रिंकू को जालंधर व हंसराज हंस को फरीदकोट व परनीत कौर को पटियाला से मिला टिकट

पंजाब (गोल्डी जिंदल) आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा की और से लोकसभा उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। भाजपा ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पंजाब में 6 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए है। आम आदमी पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए मौजूदा सांसद सुशील कुमार रिंकू को जालंधर से वही कांग्रेस छोड भाजपा में शामिल हुए रवनीत सिंह बिट्टू को लुधियाना व परनीत कौर पटियाला से टिकट दिया गया है।

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के सांसद हंसराज हंस को इस बार पंजाब से मैदान में उतारा गया है। फरीदकोट लोकसभा सीट से हंसराज हंस को चुनावी मैदान में उतारा गया है। गुरदासपुर से दिनेश सिंह बब्बू, अमृतसर से तरणजीत सिंह संधू को चुनावी मैदान में उतारा है।

सुशील कुमार रिंकू ने आम आदमी पार्टी (आप) छोड़ कर की थी भाजपा जॉइन : पंजाब के जालंधर से आम आदमी पार्टी (आप) के इकलौते सांसद सुशील कुमार रिंकू बीते बुधवार 27 मार्च 2024 को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए थे। करीब एक साल पहले ही सुशील कुमार रिंकू कांग्रेस का हाथ छोड़कर आप में शामिल हुए थे। आप की टिकट पर 2023 में जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव जीतकर पहली बार सांसद बने।

कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए थे रवनीत सिंह बिट्टू : गौरतलब है कि हाल ही में 26 मार्च को कांग्रेस से तीन बार सांसद रहे रवनीत सिंह बिट्टू ने पार्टी से इस्तीफा देने के बाद भाजपा जॉइन कर ली थी। रवनीत सिंह बिट्टू पूर्व सीएम स्वर्गीय बेअंत सिंह के पोते हैं। रवनीत ने पहले बार आनंदपुर से 2009 में चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी। इसके बाद साल 2014 में लुधियाना आ गए और फिर लगातार दो बार सांसद चुने गए‌।

परनीत कौर भी कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुई थी शामिल : जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी और लोकसभा सांसद परनीत कौर ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दिया और हाल ही में भाजपा में शामिल हो गई थीं। परनीत कौर कांग्रेस से निलंबित चल रही थीं। हालांकि, भाजपा ने उन पर दांव खेला है, क्योंकि परनीत कौर पटियाला से दमदार उम्मीदवार हैं। वह पटियाला से चार बार सांसद रह चुकी हैं।

भाजपा ने गुरदासपुर सीट से सनी देओल का टिकट काटकर वहां दिनेश सिंह बब्बू को अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने गुरदासपुर लोकसभा से दिनेश सिंह बब्बू को चुनाव मैदान में उतारा है। बब्बू तीन बार सुजानपुर से विधायक व एक बार विधानसभा के डिप्टी स्पीकर भी रह चुके हैं। गुरदासपुर लोकसभा सीट हॉट सीटों में जानी जाती है और इस सीट पर भाजपा काफी मजबूत रही है। भाजपा के उम्मीदवार अन्य पार्टियों के नेताओं को बड़ी लीड से पराजित करते रहे हैं। लेकिन इस बार चारों प्रमुख पार्टियों कांग्रेस, आप, अकाली दल व भाजपा में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। यहां अकाली भाजपा अलग-अलग चुनाव मैदान में उतरेंगी। भाजपा फिल्मी सितारों के दम पर एक तरफा चुनाव जीतती रही है।

तीन बार सुजानपुर से विधायक रहे बब्बू, कार्यकर्ता के रूप में शुरू की थी राजनीति
दिनेश सिंह ने 1995 में भाजपा की तरफ से एक कार्यकर्ता के रूप में राजनीति की शुरूआत की थी। भाजपा ने 2007 में पहली बार उन्हें विधानसभा की सुजानपुर से टिकट दिया था। बब्बू सुजानपुर हलके से 2007, 2012 व 2017 में लगातार तीन बार विधायक चुने गए थे। वह पहली बार 2022 में सुजानपुर में कांग्रेस के उम्मीदवार नरेश पुरी से चुनाव हारे।

तीन लाख से जायदा राजपूत वोटरों की मिल सकती है स्पोर्ट
दिनेश सिंह बब्बू राजपूत बिरादरी से आते हैं। संसदीय क्षेत्र गुरदासपुर में तकरीबन 13 लाख मतदाता हैं जिनमें तीन लाख से ज्यादा मतदाता राजपूत बिरादरी के होने का खुद राजपूत बिरादरी दावा करती है। अब बब्बू को बिरादरी के मतदाताओं की स्पोर्ट मिल सकती है।

भाजपा चुनाव समिति ने पूर्व भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू को अमृतसर लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार घोषित किया है।

आपको बता दें कि संयुक्त राज्य अमेरिका में पूर्व भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव से चुनावी शुरुआत करेंगे। उन्हें शनिवार को पंजाब के अमृतसर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है।