उजाला केसरी ब्यूरो, नई दिल्लीः मशहूर उद्योगपति Ratan Tata का बुधवार देर शाम मुंबई में निधन हो गया, उन्होंने 86 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था। अब उनके पार्थिव शरीर को एनसीपीए में आखिरी दर्शन के लिए रखा गया है और शाम चार बजे तक उनका अंतिम दर्शन किया जा सकता है। टाटा समूह के मानद चेयरमैन की रतन टाटा के निधन से देश में शोक की लहर है। रतन टाटा का दुनिया से जाना भारत के लिए बड़ी क्षति है, उनके निधन पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी सहित कई दिग्गजों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखर ने इस मौके पर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि, ‘हम अत्यंत क्षति की भावना के साथ श्री रतन नवल टाटा को अंतिम विदाई दे रहे हैं। एक असाधारण नेता जिनके अतुलनीय योगदान ने न केवल टाटा समूह को आकार दिया बल्कि हमारे राष्ट्र का मूल ताना-बाना भी बुना। टाटा समूह के लिए, श्री टाटा एक चेयरपर्सन से कहीं अधिक थे। मेरे लिए वह एक गुरु थे, मार्गदर्शक और मित्र भी थे।’
वहीं, पीएम मोदी ने एक्स हैंडल पर पोस्ट करके रतन टाटा के निधन पर गहरा दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा, ‘श्री रतन टाटा जी एक दूरदर्शी बिजनेस लीडर, दयालु आत्मा और एक असाधारण इंसान थे। उन्होंने भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक को स्थिर नेतृत्व प्रदान किया। साथ ही उनका योगदान बोर्डरूम से कहीं आगे तक गया। अपनी विनम्रता, दयालुता और हमारे समाज को बेहतर बनाने के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के कारण उन्होंने कई लोगों को प्रिय बना लिया।’ उनके निधन से बेहद दुख हुआ है इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के साथ हैं। ॐ शांति।’
Famous industrialist, Ratan Tata, passes away, many, senior leaders, including, PM Modi, expressed grief