You are currently viewing कुछ दिन की Wife चाहिए तो पहुंच जाइए इस देश, पर्यटकों से शादी करती हैं महिलाएं, घूमने-टहलने के बाद दे देती हैं तलाक
If you want, a wife, for a, few days, then come, to this country, women marry, tourists, divorce, them after, travelling.

कुछ दिन की Wife चाहिए तो पहुंच जाइए इस देश, पर्यटकों से शादी करती हैं महिलाएं, घूमने-टहलने के बाद दे देती हैं तलाक

इंडोनेशियाः कल्पना कीजिए आप किसी अनजान देश में घूमने जाएं और आपको वहां के बारे में कुछ भी पता न हो। ऐसे में आप अपने लिए एक गाइड की तलाश करेंगे। मगर दुनिया का एक देश ऐसा भी है, जहां पर्यटकों को पत्नी दी जाती हैं। पर्यटक अपनी मनपसंद महिला को कुछ समय के लिए पत्नी बनाकर रखते हैं और ट्रिप खत्म होने के बाद उसे तलाक दे देते हैं। इसे ‘आनंद विवाह’ यानी ‘प्लेजर मैरिज’का नाम दिया जाता है।

साउथ ईस्ट एशियन देशों में प्लेजर मैरिज का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। खासकर इंडोनेशिया में यह काफी देखने को मिलता है। लॉस एंजिल्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इंडोनेशिया में प्लेजर मैरिज एक बड़ी इंडस्ट्री बन चुकी हैं। कई महिलाएं रोजी-रोटी चलाने और पैसे कमाने के लिए प्लेजर मैरिज का हिस्सा बनती हैं। इससे इंडोनेशिया के टूरिज्म सेक्टर और लोकल अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलता है।

प्लेजर मैरिज इंडोनेशिया में एक प्रोफेशन बन चुका है। खासकर गांवों में रहने वाली महिलाएं इसका हिस्सा बनती हैं। कुछ महिलाओं के घर वाले पैसों की लालच में आकर उन पर प्लेजर मैरिज करने का दबाव बनाते हैं, तो कुछ महिलाएं पैसे कमाने के लिए अपनी मर्जी से इस प्रोफेशन को अपना लेती हैं। रियल स्टेट इंडस्ट्री की तरह यहां भी दलाल होते हैं, जो पर्यटकों को उनकी मांग के अनुसार महिला से मिलवाते हैं और दोनों की शादी करवा दी जाती है।

If you want, a wife, for a, few days, then come, to this country, women marry, tourists, divorce, them after, travelling.