You are currently viewing Kapurthala में  BJP नेता का तेजधार हथियारों से Murder, दो साथी गंभीर घायल; 2 आरोपी Arrested, 3 फरार
BJP leader murdered with sharp weapons in Kapurthala, two associates seriously injured; 2 accused arrested, 3 absconding

Kapurthala में BJP नेता का तेजधार हथियारों से Murder, दो साथी गंभीर घायल; 2 आरोपी Arrested, 3 फरार

उजाला केसरी ब्यूरो, कपूरथलाः पंजाब में लगातार क्राइम बढ़ता जा रही है। वहीं आए दिन हो रही लूटपाट और हत्याओं के कारण लोगों में दहशत पाई जा रही है और लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बीती रात उस वक्त सामने आया, जब कपूरथला में एक भाजपा नेता की पुरानी रंजिश के चलते तेजधार हथियारों के साथ हत्या कर दी गई। वहीं भाजपा नेता के दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक की पहचान हनी कुमार के रूप में हुई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक हनी की भाभी ने बताया कि हनी भारतीय जनता युवा मोर्चा के सुल्तानपुर लोधी ब्लॉक के प्रधान हैं तथा बीते दिन परिवार के लोग डडविंडी गांव में अपने रिश्तेदारों के यहां धार्मिक समागम में जाना था और वह घर पर खाना बनाकर डडविंडी चली गई। देवर हनी कुमार अपने दोस्त अजय कुमार बंटी और अमन कुमार के साथ बाइक पर था। उसने हनी के पास कॉल मिलाया, लेकिन उसने कॉल नहीं उठाई। इसके बाद उन्हें टेंशन हो गई। जिसके बाद उन्हें पता चला कि हनी गंभीर अवस्था में दाना मंडी में पड़ा हुआ मिला। उसके दोस्त अजय कुमार बंटी और अमन कुमार भी घायल थे। उनके शरीर पर तेजधार हथियार से वार किए गए थे। इसके बाद तुरंत एम्बुलेंस को बुलाकर तीनों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद हनी को मृत घोषित कर दिया। जबकि अजय कुमार बंटी और अमन कुमार को भर्ती कर लिया।

रजनी ने आरोप लगाया कि उनके सैदा मोहल्ले के युवकों ने देवर और उसके साथियों पर हमला किया है। पिछले एक महीने में हनी पर तीसरी बार हमला हुआ है। इस बार तो उसकी हत्या ही हो गई। हमला करने वालों में 5 लोग हैं। जिनमें काई, लल्ला, नवीन, गौतम और गगन बाबा हैं। उन लोगों को हनी बर्दाश्त नहीं था। उन्होंने धमकी दी थी कि वे उसे छोड़ेंगे नहीं।

हमले के बाद अस्पताल में पहुंचे मृतक भाजपा नेता के परिजन। इनसेट में मृतक की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

इस संबंध में जानकारी देते हुए SSP वत्सला गुप्ता ने बताया कि पुरानी रंजिश में हत्या की गई। पुलिस ने परिवार की शिकायत के आधार पर 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गगन बाबा और कशीक के रूप में हुई है। बाकी आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। मृतक हनी कुमार और आरोपी रामलीला कमेटी में सक्रिय सदस्य हैं। अक्टूबर में रामलीला मंचन के दौरान इनका आपस में झगड़ा हुआ था। तब हनी कुमार की शिकायत पर सुल्तानपुर लोधी थाना में FIR भी दर्ज की गई थी।

BJP leader, murdered, with sharp weapons, in Kapurthala, two associates, seriously injured; 2 accused, arrested, 3 absconding