You are currently viewing कोरोना Case : भारत में बढ़ने लगे कोरोना के मामले, जानें किस राज्य में  आए कितने केस सामने

कोरोना Case : भारत में बढ़ने लगे कोरोना के मामले, जानें किस राज्य में आए कितने केस सामने

महाराष्ट्र (न्यूज डेस्क) : भारत में एक बार फिर कारोना के लक्ष्ण मरीजों में दिखाई दे रहे है। भारत के अलग अलग राज्य जैसे महाराष्ट्र में कोविड के कुल 45 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 35 मुंबई से हैं, जबकि 4 पुणे, 2 कोल्हापुर, 2 रायगढ़, 1 लातूर और 1 ठाणे में कुल 45 नए मामले कारोना के मिले है। 

 

जनवरी 2025 से अब तक महाराष्ट्र में कुल 6819 लोगों मे कोविड टेस्ट करवाया, जिसमें 210 पॉजिटिव मिलें। मुंबई में कुल 183 मरीज में से 81 ठीक हो चुके है, बाकी के मरीजो में हल्के लक्षण हैं।

 

किस राज्य में कितने कोविड-19 के मामले सामने आए हैं:

उत्तर प्रदेश- 4

कर्नाटक- 16

केरल- 95

तमिलनाडु- 66

पुडुचेरी- 10

पश्चिम बंगाल- 1

सिक्किम- 1

दिल्ली में कोरोना के ताजा 23 मामले गुरुवार तक सामने आए हैं। इसके मद्देनजर शुक्रवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मौजूदा स्थिति की समीक्षा की है।