You are currently viewing लाल किला हिंसा का एक और आरोपी इकबाल सिंह गिरफ्तार, 50 हजार का था इनाम
Another accused of Red Fort violence, Iqbal Singh arrested, reward of 50 thousand

लाल किला हिंसा का एक और आरोपी इकबाल सिंह गिरफ्तार, 50 हजार का था इनाम

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस को दिल्ली हिंसा के आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक ओर आरोपी इकबाल सिंह को मंगलवार देर रात पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार किया है। इकबाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए 50,000 रुपये का इनाम रखा गया था। इससे पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले के मुख्य आरोपी दीप सिद्धू को गिरफ्तार किया था। दीप सिद्धू पर पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया था।

बता दें कि 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान राजधानी दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी। किसानों का एक जत्था निर्धारित समय से पहले ही ट्रैक्टर रैली के लिए दिल्ली की सीमा में घुस गया।  पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश भी की लेकिन पुलिस के बारिकेड्स को तोड़ते हुए यह जत्था पहले आईटीओ पहुंचा और वहां जमकर हंगामा किया। पुलिस ने जब इन्हें रोकने की कोशिश की तो इन लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। आईटीओ के बाद यह जत्था लालकिला पहुंचा गया। यहां पर भी उपद्रिवयों ने जमकर उत्पात मचाया। पुलिस पर हमला किया और लाल किले की प्राचीर पर तिरंगे की जगह एक धार्मिक झंडा लगा दिया।