मलोट: बीते दिनों मलोट में हुए पूर्व भाजपा विधायक पर हमले के मामले के नामजद 5 किसानों ने आज पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। 5 किसानों ने आज बठिंडा चौक मलोट में सरैंडर कर दिया।
जिक्रयोग्यहै कि कुछ दिन पूर्व भाजपा विधायक पर हुए हमले के आरोप में 22 किसान गिरफ्तार हो चुके हैं, आज 5 अन्य किसानों लखनपाल शर्मा आलमवाला, जसमेल सिंह आलमवाला, संदीप सिंह आलमवाला, कुलदीप सिंह इन्नाखेडा व कुलविन्द्र सिंह दानेवाला ने स्वयं को पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान पंजाब अध्यक्ष डल्लेवाला ने कहा कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं लिए जाते तब तक भाजपा नेताओं का घेराव जारी रहेगा।