जालंधरः महानगर में उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया है जब कांग्रेस भवन का घेराव करने आई भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हो गई और दो बैरीगेट्स भी तोड़ दिये गए। इस दौरान महिला मोर्चा ने कांग्रेस भवन के बाहर चारों विधायकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राज्य की कैप्टन सरकार की 4 साल के कार्यकाल पर सवाल दागे गए और जमकर नारेबाजी भी हुई।
जिक्रयोग्य है कि बुधवार को राज्य सरकार के खिलाफ डीसी दफ्तर व कांग्रेस भवन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इसी दौरान भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता जब कांग्रेसी भवन का घेराव करने आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। कांग्रेस भवन से पहले की गई बैरिकेडिंग पर महिला वर्करों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई। महिला कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने बल प्रयोग करके महिला कार्यकर्ताओं को पीछे धकेल दिया। इस दौरान काफी धक्का-मुक्की हुई।
इसी दौरान पंजाब सरकार पर जमकर भड़ास निकालते भाजपा महिला विंग की अध्यक्ष मीनू शर्मा ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार 4 साल के दौरान पूरी तरह से फेल रही है। जनता से किए गए वादे पूरे नहीं किए जा रहे। पंजाब में अपराध बढ़ गया है और लूटपाट चोरी, दुष्कर्म और महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ गई हैं।