चंडीगढ़ः मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच अब उनके पड़ोसियों तक जा पहुंची है। जिसके बाद मानसा पुलिस ने उनके पड़ोसियों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिये हैं और इनकी फोरेंसिक जांच करवाई जा रही है। हलांकि उनके पड़ोसियों ने ऐसी किसी भी साजिश में शामिल होने से इंकार करते हुए दावा किया है कि पुलिस जांच में उनको क्लीन चिट मिल चुकी है। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला के पड़ोसी के घर पर सीसीटीवी कैमरे मिले, जिनका मुंह सिद्धू की हवेली की तरफ था।
जानकारी अनुसार मानसा पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों का रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस ने पड़ोसियों के मोबाइल भी जब्त किए हैं। जिनकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। हालांकि पड़ोसियों ने किसी तरह की रेकी से इनकार किया है। वहीं उनका दावा है कि पुलिस जांच में उन्हें क्लीन चिट मिल चुकी है। पुलिस के मुताबिक यह घर अवतार सिंह और जगतार सिंह का है। यह दोनों भाई है। अवतार अपने और जगतार के परिवार के साथ इसी घर में रहता है। जगतार सिंह मोहाली की होमलैंड सोसाइटी में रहता है। घर पूरी तरह खुला है। यहां से मूसेवाला की हवेली सिर्फ 200 मीटर की दूरी पर है। वहीं परिवार का दावा है कि इन कैमरों की रेंज सिर्फ 100 मीटर की है।
इस संबंधी अवतार-जगतार के परिवार ने जानकारी देते बताया कि गांव मूसा में 2 कत्ल हो गए थे। उसके बाद पुलिस ने ही कहा था कि वह बाहर रहते हैं, इसलिए यहां कैमरे लगवा लो। हमें भी मदद मिल जाएगी। उस वक्त मूसेवाला की हवेली भी नहीं बनी थी। अवतार सिंह का कहना है कि पुलिस भी उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक 2020 में अवतार सिंह, जगतार सिंह और कंवरपाल समेत कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। यह म्यूजिक कंपनी चलाते थे। इन पर मूसेवाला का गीत लीक करने का आरोप लगा था। मूसेवाला के पिता ने भी कहा कि मूसेवाला के करीबियों ने गीत लीक किए। उन्होंने कुछ करीबियों के मूसेवाला की कत्ल की साजिश में शामिल होने के आरोप लगाए थे।