You are currently viewing लुधियाना में पुलिस ने बढ़ाई भाजपा कार्यालय की सुरक्षा, भाजपा शहर में निकाल रही है तिरंगा मार्च, शिअद ने किया विरोध का ऐलान
Police increase security of BJP office in Ludhiana, BJP is carrying out tricolor march in city, SAD declares protest

लुधियाना में पुलिस ने बढ़ाई भाजपा कार्यालय की सुरक्षा, भाजपा शहर में निकाल रही है तिरंगा मार्च, शिअद ने किया विरोध का ऐलान

लुधियानाः महानगर में भाजपा की तिरंगा यात्रा का शिरोमणि अकाली दल के विरोध के ऐलान के बाद शहर में बढ़े तनाव मद्देनजर पुलिस ने आज पूरा शहर छावनी में तबदील कर दिया है। शहर के चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है और पुलिस ने भाजपा कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी है।

इसके अलावा पुलिस और जिला प्रशासन काे आशंका है कि किसान भी तिरंगा मार्च में खलल डाल सकते हैं। शनिवार शाम चार बजे भाजपा ने तिरंगा मार्च निकालने का एलान किया है। एडीसीपी प्रज्ञा जैन शनिवार सुबह से ही तिरंगा मार्च के रूट का जायजा ले रही हैं। इस दाैरान उन्हाेंने पुलिस काे सुरक्षा व्यवस्था में सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह डीसीपी अश्वनी कपूर ने भी चौड़ा बाजार का जायजा लिया और सर्तकता बरतने के आदेश दिए।