You are currently viewing समाना में रिश्ते हुए तार-तार, भाई ने भाई का कत्ल कर अस्थियां भी कर दी प्रवाहित
Relations broke up in Samana, brother killed brother and burnt to ashes

समाना में रिश्ते हुए तार-तार, भाई ने भाई का कत्ल कर अस्थियां भी कर दी प्रवाहित

समाना: जमीन जायदाद को लेकर भाईयों में आपस में इतना विवाद बढ़ गया कि बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर उसका संस्कार करके अस्तियां तक प्रवाहित कर दीं। इस मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब किसान आंदोलन पर गए युवकों के पिता वापस लौटे तो उनको शक हुआ और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। जानकारी अनुसार मामला समाना के गांव ककराला का है जहां, दो भाईयों में जमीन जायदाद के लिए एक भाई इतना हैवान बन गया कि उसने अपने ही छोटे भाई का कत्ल कर दिया।

पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में मृतक हरजिंदर सिंह के पिता दरबारा सिंह ने बताया कि उसका बड़ा बेटा बलजिंदर सिंह जमीन जायदाद के लिए झगड़ा करता रहता था। वह किसान आंदोलन में गया हुआ था। पीछे से बलजिंदर से हरजिंदर की कुल्हाड़ी से हमला करके हत्या कर दी। चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़े आए तो उसने हरजिंदर का बाइक एक्सीडैंट होने की बात कही। वह उसे समाना के सिविल अस्पताल ले गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटियाला रैफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

इसके बाद बलजिंदर ने खुद ही हरजिंदर का अंतिम संस्कार कर दिया। दरबारा सिंह ने बताया कि उन्हें घटना के बारे में पड़ोसियों से पता चला तो वह तुरंत घर पहुंचे। कुछ शक होने पर उन्होंने बलजिंदर से बात की तो वह झगड़ने लगा। मामला गड़बड़ देखकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सख्ती बरती तो बलजिंदर ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। सदर थाना इंचार्ज अंकुरदीप सिंह और गांव मवी पुलिस चौकी इंचार्ज साहिब सिंह ने बताया कि पकडे गए कथित आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल कर लिया गया है।